बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में बुधवार की शाम जीटी रोड स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना में करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुलावठी थाने के पास स्थित “मधुर सेल्स” शोरूम में अचानक आग भड़क उठी। शोरूम में टीवी, एलईडी, फ्रिज, एसी, कूलर, गद्दे समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान रखा हुआ था। आग लगते ही शोरूम संचालक ने अपने भाइयों और कर्मचारियों के साथ किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं। घटना के चलते जीटी रोड पर यातायात प्रभावित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया।
गुलावठी: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES



