Tuesday, November 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरघर में घुसकर हमले का आरोप, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर हमले का आरोप, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गांव भाईपुरा निवासी मोहसिन ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहून, नाजिम, मोहिल, जाहिद और साजिद उन्हें गालियां दे रहे थे। मोहसिन और उनके परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद आरोपियों ने छत पर खड़े होकर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
पीड़ित पक्ष बचाव के लिए अपने मकान के अंदर भागा। हमलावर लाठी-डंडे और असलहा लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने वशीक और अरशद पर बेरहमी से हमला कर पिटाई की। इससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। पुलिस ने मोहसिन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाल ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments