बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के विकासखंड ऊंचागांव के पाली गांव में जलभराव से पानी निकालने के लिए ब्लॉक प्रशासन ने टुल्लू पंप लगाए हैं जिससे गांव से पानी निकलने पर जलभराव की समस्या कम होगी।
आपको बता दें कि गांव की गलियों और रास्तों पर लंबे समय से गंदा पानी जमा था। इससे ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया था। जूनियर हाईस्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ और पानी से गुजरना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से गांव में गंदगी फैल रही थी। मच्छर पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी था।
जलभराव की निकासी के लिए लगाए गए टुल्लू पंप
RELATED ARTICLES


