Thursday, May 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमामन रोड पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण...

मामन रोड पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने किया ध्वस्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अवैध निर्माण और बिना अनुमति बसाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। मामन रोड पर करीब 61 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 7 अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का “पीला पंजा” गरजा जिससे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि इन कॉलोनियों को बिना नक्शा पास कराए और विकास प्राधिकरण से अनुमति लिए बिना बसाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद BDA की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से सड़कें, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण तोड़े गए। BDA अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना स्वीकृति प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments