बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही डायल 112 को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी में भाग लिया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। फिलहाल कंट्रोल रूम की शक्ति को और बढ़ने पर बल दिया गया। तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध एचएस/गुंडा/ गैंगस्टर पर प्रभावित कार्यवाही की जाए। इस दौरान बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ सिटी ऋजुल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: डीआईजी ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण
बुलंदशहर: डीआईजी ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण
0
143
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


