बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बुटैना में सोमवार को पटाखे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लगने का मामला सामने आया हैं। परिजनों के शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और झोपड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। 37 वर्षीय मोनिका की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया गया।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का हैं। गांव बुटैना में स्थित एक झोपड़ी में अचानक से पटाखे की चिंगारी आ गिरी। झोपड़ी में आग लगते ही अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने झोपड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से परिवार के चार लोग झुलस गए जिनमें 40 वर्षीय भीम, 37 वर्षीय मोनिका पत्नी भीम, 15 वर्षीय बेटा तनीष और 08 वर्षीय शिवम घायल हो गए। सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मोनिका की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ से दिल्ली के लिए रेफर किया गया हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए और समाजसेवी धर्मेंद्र चौधरी ने परिवार को 16 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, चार झुलसे
RELATED ARTICLES


