बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सिरोधन में स्थित शिव मंदिर को सोमवार की देर रात चोरो ने अपना निशाना बना लिया। चोर मंदिर में रखे दो दान पात्रों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। मंदिर के मुख्य पुजारी की मंगलवार की सुबह जब आंख खुली तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला उन्होंने एक श्रद्धालु को मौके पर बुलाया और अन्य चाबी से कमरे का ताला खुलवाया। पुजारी ने जब मंदिर का जायजा लिया तो उन्हे मंदिर में चोरी की आशंका हुई। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की देर रात का हैं। पुजारी दया शंकर शर्मा ने बताया कि रात करीब 1 बजे तक मंदिर में सब कुछ सामान्य था। इसके बाद वह मंदिर में बने कमरे में सोने चले गए। जब उनकी सुबह आंख खुली तो उनके कमरे का दरवाज बाहर से बंद था। उन्होने एक श्रद्धालु को मौके पर बुलाया और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब पुजारी कमरे से बाहर आए तो देखा की मंदिर में सारा सामान बिखरा हुआ था और दो दान पेटी के ताले टूटे हुए थे। चोरी की गई रकम की अनुमानित कीमत 1.50 से 1.75 लाख रुपए बताई जा रही हैं। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।
पुजारी को कमरे में बंद कर मंदिर में चोरो ने की चोरी
RELATED ARTICLES


