बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मानसरोवर के रहने वाले जितेश सिंह का जालखेड़ा गांव में स्थित उनके बाग में कुछ लोगों द्वारा आए दिन नुकसान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौ फरवरी को डंबर और प्रेम समेत सात अज्ञात लोग उनके बाग में घुसे और जामुन के पेड़ काट दिए। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दें कि पीड़ित ने बताया कि नौ फरवरी को दूसरे पक्ष के आरोपी डंबर, प्रेम, सुरेश और सात अज्ञात लोगों ने जामुन के पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर लिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने बाग की मेढ़ को काटकर अपने खेत में मिलाने का भी प्रयास किया। जितेश की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।